खंडवा: रेलवे स्टेशन पर गूंजा योग का संदेश, जीआरपी ने किया विशेष आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2026 को जीआरपी थाना खंडवा द्वारा रेलवे स्टेशन खंडवा के प्लेटफॉर्म क्रमांक 03 पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जीआरपी थाना स्टाफ, कुली, ऑटो चालक एवं वेंडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षिका श्रीमती दीपा अनमोले के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
सभी पत्रकार बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र एवं मीडिया माध्यमों में प्रकाशित/प्रसारित करने का कष्ट करें।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा 



