खंडवा: “मोघट रोड पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार”
खंडवा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मामला मोघट रोड थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध खटके वाला चाकू बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहबाज कुरैशी, पिता आसिफ कुरैशी, निवासी खांशाहवली, खंडवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 207/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में फरार आरोपियों, निगरानी बदमाशों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारवाल, नरेंद्र श्रीवास, आरक्षक अंकुश भालेराव, सारसिंह एवं शेखर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा 



