लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

शासकीय सांदीपनि विद्यालय पंधाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पंधाना। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय पंधाना में “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री फकीरचंद कुशवाह, विशेष अतिथि एसडीएम श्री दिनेश सावले, सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जयेश पाटीदार, संकुल प्राचार्य श्री शिवकरण गोलकर, ब्रह्मकुमारी संस्था से सुरेखा दीदी तथा बीआरसी श्री हरिसिंह वास्कले, प्रतीक जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षकगण, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेशों का श्रवण किया।
योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक श्री योगेश राठौड़ एवं श्रीमती आरती शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. जया कमेरिया ने किया तथा अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश तिवारी ने आभार प्रदर्शन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: डिवाइडर से भिड़ी पिकअप, चालक पर नशे में होने का आरोप
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा:सोमवती अमावस्या पर खंडवा पुलिस बनी सहारा, 11 बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया
June 21, 2026
खंडवा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
June 21, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मौजूदगी में किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प
June 21, 2026
खंडवा
लायन्स , रेडक्रॉस व श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज ने नीट छात्रों का किया उत्साह वर्धन*
June 21, 2026
खंडवा
जावर-बल्दी नाले के पास बड़ा हादसा, लोडिंग ऑटो पलटा, 2 घायल
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में 43 साल के व्यक्ति ने उठाया गलत कदम.. जिले में इस तरह के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी..
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा: मोबाइल चार्ज करनें आई पड़ोसन के साथ गलत काम करने का आरोप! गिरफ्तार
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा में सनसनी! 15 साल की लड़की रिश्तेदार के साथ हुई गायब, फिर आई मौत की खबर
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : 12 और 15 साल के दो मासूम लड़कों की तालाब में डूबने से मौत पर पसरा मातम… देख कहां का है मामला
June 21, 2026