लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बांस के पेड़ों में लगी आग बनी आफत, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

 खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र के समीप एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बांस के पेड़ों में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गांव के चार से पांच घरों में भी आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक ताहिर हुसैन और पायलट देवेंद्र सोलंकी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

वहीं सूचना मिलने पर ओंकारेश्वर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे अन्य घरों तक फैलने से रोक दिया।

हालांकि आगजनी की इस घटना में कुछ मकानों और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि समय रहते राहत दल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: डिवाइडर से भिड़ी पिकअप, चालक पर नशे में होने का आरोप
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा:सोमवती अमावस्या पर खंडवा पुलिस बनी सहारा, 11 बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया
June 21, 2026
खंडवा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
June 21, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मौजूदगी में किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प
June 21, 2026
खंडवा
लायन्स , रेडक्रॉस व श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज ने नीट छात्रों का किया उत्साह वर्धन*
June 21, 2026
खंडवा
जावर-बल्दी नाले के पास बड़ा हादसा, लोडिंग ऑटो पलटा, 2 घायल
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में 43 साल के व्यक्ति ने उठाया गलत कदम.. जिले में इस तरह के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी..
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा: मोबाइल चार्ज करनें आई पड़ोसन के साथ गलत काम करने का आरोप! गिरफ्तार
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा में सनसनी! 15 साल की लड़की रिश्तेदार के साथ हुई गायब, फिर आई मौत की खबर
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : 12 और 15 साल के दो मासूम लड़कों की तालाब में डूबने से मौत पर पसरा मातम… देख कहां का है मामला
June 21, 2026