लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया गया संदेश

खंडवा 20 जून 2026।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन खंडवा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बी़.एम कृषि महाविद्यालय खंडवा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैव आदानों के निर्माण तथा कृषि में रसायनों के न्यूनतम उपयोग के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल जी सांसद खंडवा लोकसभा क्षेत्र , श्रीमती कंचन जी तनवे विधायक खंडवा श्री नारायण जी पटेल विधायक मांधाता श्रीमती छाया जी मोरे विधायक पंधाना, महापौर अमृता अमर जी यादव किसान मोर्चा जिला खंडवा के पदाधिकारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि (DDA) श्री नितेश यादव जी, परियोजना संचालक आत्मा (PD ATMA) श्री आनंद सिंह सोलंकी जी, कृषि वैज्ञानिकगण, आत्मा परियोजना स्टाफ, कृषि विभाग स्टाफ, 325 किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न जैव आदानों की तैयारी, प्राकृतिक कृषि उत्पादों के उपयोग एवं कृषि की लागत कम करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रगतिशील कृषक श्री लखन यादव जी एवं श्री शुभम पटेल जी द्वारा प्राकृतिक खेती एवं नर्सरी प्रबंधन पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो ने

अपने संबोधन में किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा परियोजना के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026