ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आज शाम पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

खंडवा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम भगवान शिव के पवित्र धाम ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे ओंकारेश्वर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन व्यवस्था लगभग तीन घंटे तक बंद रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के अनुसार ही दर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है।
राष्ट्रपति के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर मंदिर मार्ग तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साहित हैं। राष्ट्रपति के दर्शन और पूजा-अर्चना कार्यक्रम के बाद मंदिर में सामान्य दर्शन व्यवस्था पुनः शुरू कर दी जाएगी।
Read Next
खंडवा 






खंडवा