लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में हुआ अहम एमओयू, किसानों को होगा फायदा* – *नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम* – *प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कंपनी जीआईजै़ड करेगी सहयोग* – *कृषि उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा के लिए विकसित होगा नीतिगत ढांचा*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में हुआ अहम एमओयू, किसानों को होगा फायदा*

 

– *नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम*

– *प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कंपनी जीआईजै़ड करेगी सहयोग*

– *कृषि उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा के लिए विकसित होगा नीतिगत ढांचा*

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की मंशा पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में राज्य सरकार के नवीन-नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और जर्मन सरकार समर्थित इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक सहयोग परियोजना (आईजीसीए) के मध्य 15 जून को मंत्रालय में एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। एग्री वोल्टाइक, कृषि और सौर ऊर्जा के संयुक्त उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया एक संगठन है। इसका उद्देश्य कृषि भूमि पर खेती के साथ-साथ उसी खेत में ही सौर ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करना है, जिससे अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता कम हो, खाद्य सुरक्षा बनी रहे और भूमि संबंधी विवादों से भी बचा जा सके।

 

इस काम में जर्मन कंपनी सरकार को सहयोग देगी। यह पहल पीएम-कुसुम 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के अनुरूप राज्य में विशिष्ट एग्रीवोल्टाइक ढांचा विकसित करने, किसानों की आय बढ़ाने, भूमि उपयोग दक्षता सुधारने, उत्पादित ऊर्जा की सुरक्षा सुदृढ़ करने तथा जलवायु-अनुकूल ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह एमओयू मई 2030 तक प्रभावी रहेगा। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड अमनवीर सिंह बैस, भारत में जर्मन दूतावास के पदाधिकारी, एग्री वोल्टाइक संगठन से एलेक्जेंडर, जर्मनी की जीआईजै़ड कम्पनी के पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

*जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे*

एग्री सौर पीवी के तहत सरकार किसानों को सब्सिडी देगी। इससे किसान अपनी जमीन के मालिकाना हकदार होंगे। किसान जमीन में खेती करेंगे और उसी खेत में सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा उत्पादन कर अतिरिक्त आय भी अर्जित करेंगे। यह किसानों के लिए द्विलाभी सौगात होगी। राज्य सरकार और इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक सहयोग परियोजना के मध्य हुई इस परस्पर साझेदारी के अंतर्गत कंपनी द्वारा एग्रीवोल्टाइक परियोजनाओं की पहचान, तकनीकी एवं आर्थिक मूल्यांकन, डिजाइन, वित्तीय व्यवहार्यता और क्रियान्वयन में सहयोग किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, ऊर्जा विकासकर्ताओं, डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनीज (डिस्कॉम) एवं अन्य संबंधित हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कम्पनी द्वारा राज्य में कृषि उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा को संरक्षित रखते हुए उपयुक्त नीतिगत एवं नियामक ढांचा विकसित करने में भी सहयोग किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
MP में निवेश की बड़ी उड़ान! ग्वालियर को बड़ी सौगात, ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी 25% से बढ़कर 60%, ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
*सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति, जाने डॉ. मोहन कैबिनेट के अहम फैंसले*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
जनविश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में शुरू हुआ ‘जनविश्वास अभियान’, हर शुक्रवार होगी योजनाओं की जमीनी समीक्षा
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण*
July 26, 2026
मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026