लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज*

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज*

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क अभियान*

विकसित भारत संकल्प अभियान” में सघन जनसंपर्क पर फोकस–मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भीम नगर में किया जनता से संवाद*

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जून को “विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत राजधानी भोपाल के भीम नगर पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों से संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संवाद के लिए काफिला छोड़ इलेक्ट्रिकल व्हीकल का इस्तेमाल किया। इस मौके पर वे एमपी बोर्ड की 12वीं की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए। वहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ बातचीत की। उन्होंने परिजनों के साथ सेल्फी भी ली।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में अद्वितीय प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चांदनी ने विषम परिस्थितियों के बीच भी अपने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से जो सफलता अर्जित की है, वह प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि न सिर्फ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

 

*जनता से संपर्क-संवाद*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर हमने पार्टी पदाधिकारियों के साथ यहां जनता से संपर्क-संवाद दिया। यहां तक आने के लिए ईवी का इस्तेमाल किया । इसे चलाकर अच्छा भी लगा। ईवी केवल पेट्रोल के दाम ही नहीं बचाती, बल्कि हमारे कई अन्य तरह के खर्चे भी कम करती है।

 

*जनता रह गई अचंभित*

आज भीम नगर का माहौल पूरी तरह बदल गया। अमूमन अपने-अपने कामों में मशरूफ रहने वाले भीम नगर के लोग आज बेहद उत्साहित और जागरूक दिखाई दिए। सीएम डॉ. यादव को अचानक अपने सामने देख लोग अचंभित हो गए। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया। इस बीच सीएम डॉ. यादव ने लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी। उन्होंने बेटियों को गोद में लेकर दुलार किया और सेल्फी ली। इस दौरान जनता से उन्हें अपना पूरा हाल कह सुनाया। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जिंदगी भविष्य में और भी बेहतर होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
MP में निवेश की बड़ी उड़ान! ग्वालियर को बड़ी सौगात, ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी 25% से बढ़कर 60%, ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
*सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति, जाने डॉ. मोहन कैबिनेट के अहम फैंसले*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
जनविश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में शुरू हुआ ‘जनविश्वास अभियान’, हर शुक्रवार होगी योजनाओं की जमीनी समीक्षा
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण*
July 26, 2026
मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026