लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में एसपी अगम जैन की क्राइम मीटिंग, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

खंडवा। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे।

एसपी अगम जैन ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, समय पर केस डायरी प्रस्तुत करने तथा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।

बैठक में निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने तथा अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखने और भ्रामक अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से सीधे संवाद बनाए रखें, उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनें और समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर भी बल दिया।

बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026