खंडवा : जसवाड़ी रोड पर कॉलोनी के पास बांस के खेत में लगी आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम
खंडवा के जसवाड़ी रोड स्थित नरेड़ी पेट्रोल पंप के पीछे कॉलोनी से लगे बांस के खेत में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस और फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बांस और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की समझाइश दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं समय रहते टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
Read Next









