प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गांधी भवन पार्किंग तत्काल प्रभाव से बंद…गांधी भवन पार्किंग को तत्काल प्रभाव से खाली करने के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए निर्देश,1 मई से यहा पार्किंग रहेगी बंद..

खण्डवा…प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि खंडवा शहर में गांधी भवन को वाहन पार्किंग हेतु दिया गया है,आए दिन प्रदेश कांग्रेस को शिकायत मिल रही थी कि पार्किंग वाले द्वारा नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट तक की जा रही है उक्त संबंध में दिनांक 26 अप्रेल को खंडवा शहर के एक अधिवक्ता के साथ ठेका संचालक द्वारा मारपीट की जाकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई है जिसके संबंध में थाना सिटी कोतवाली खंडवा में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्र के आधार पर निर्देश दिया कि खंडवा स्थित गांधी भवन में वाहन पार्किंग कार्य करने वाले व्यक्ति के उक्त आचरण से पार्टी की छवि स्थानीय स्तर पर धुमिल हो रही है तथा पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने वालों में आक्रोश एवं भय का वातावरण निर्मित हो रहा है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने गांधी भवन में स्थित पार्किंग कार्य करने वाले को निर्देश दिया गया कि पार्किंग तत्काल प्रभाव से आज बंद कर परिसर को खाली करें, 1 मई से परिसर में वाहन पार्किंग नही किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने गांधी भवन में लगे वाहनों के मालिकों से निवेदन किया है कि वह तत्काल प्रभाव से अपनी गाड़ी गांधी भवन से हटा ले।
Read Next




खंडवा
खंडवा
खंडवा 

