लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम अपडेट: 24 घंटे में मारपीट,अपहरण,रेप,चाकूबाजी,अवैध शराब और 8 मौतों से दहला जिला

खंडवा। जिलेभर में बीते 24 घंटे के दौरान अपराध, सड़क हादसों और संदिग्ध मौतों की कई घटनाएं सामने आईं। कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे का मामला दर्ज हुआ, वहीं कई थानों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, चाकूबाजी, शराब तस्करी और नाबालिग बालिकाओं के अपहरण के केस सामने आए। दूसरी ओर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 8 मर्ग कायम हुए हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

कोतवाली : बैंक की 86 लाख की संपत्ति पर कब्जे का केस 

खंडवा कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायतकर्ता अविनाश पिता लक्ष्मीनारायण राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी 266 किला रोड शाजापुर, हाल 515 गुलाबबाग कॉलोनी विजयनगर इंदौर की रिपोर्ट पर नवीन कुमार जैन पिता चन्द्रकुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन पिता चन्द्रकुमार जैन, श्रीमती निर्मला जैन पति चन्द्रकुमार जैन एवं चन्द्रकुमार जैन पिता बसंतीलाल जैन, सभी निवासी मकान नंबर 02 सुभाषचंद्र मार्ग, होटल रंजीत के पास, सौमित्र नगर खंडवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बैंक की करीब 86,67,591 रुपये मूल्य की बंधक संपत्ति पर कब्जा कर लिया.

पंधाना : शादी के काम को लेकर विवाद, पाइप से हमला

ग्राम कुदाल्दा में धर्मेन्द्र पिता पुनमचंद भील, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुदाल्दा की शिकायत पर रामदास पिता बाबूलाल भील, निवासी कुदाल्दा के खिलाफ केस दर्ज हुआ. फरियादी ने बताया कि घर में शादी थी, काम करने को कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर रबर पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पंधाना : जमीन विवाद में महिला घायल

ग्राम गाजरिया फाल्या गुवाड़ी में ज्ञानसिंह पिता काशीराम नार्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी गाजरिया फाल्या गुवाड़ी की शिकायत पर सोहनलाल पिता काशीराम बारेला, निवासी गाजरिया फाल्या गुवाड़ी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ।विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई फरियादी की पत्नी नानीबाई पति ज्ञानसिंह के सिर पर पत्थर मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गई।

छैगांवमाखन : शादी समारोह में फोटो को लेकर बवाल

ग्राम सिरसोद में शिवम पिता संतोष पाटीदार, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिरसोद की रिपोर्ट पर श्याम पिता अरविंद पाटीदार, लव पिता ठाकुर पाटीदार, रितिक पिता ठाकुर पाटीदार, प्रतीक पिता सुनील पाटीदार, संजय पिता अमरूद पाटीदार और अरविंद पिता गोविंद पाटीदार, सभी निवासी सिरसोद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शादी में फोटो खिंचवाने की बात पर विवाद हुआ और मारपीट की गई।

पिपलोद : शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए

पिपलोद पुलिस ने ग्राम कुमठा में कार्रवाई करते हुए मानू पिता मांग्या नायक, उम्र 40 वर्ष, निवासी कुमठा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की। वहीं दूसरी कार्रवाई में राजा पिता कालू राठौर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुमठा से 20 क्वार्टर शराब जब्त की गई।

पिपलोद : 14 साल की बालिका लापता

14 साल की नाबालिक लड़की के घर से गायब होने पर परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। फरियादी ने बताया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस तलाश में जुटी है।

पिपलोद : डीजे वाहन पलटा, दो घायल

पवन पिता कलीराम उईके, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पटाजन थाना खालवा की शिकायत पर लालू पिता रामकृष्ण सेन, जाति नाई, निवासी पटाजन थाना खालवा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। डीजे वाहन तेज गति से चलाने के दौरान पलट गया, जिससे पवन और कमलेश घायल हो गए।

मूंदी : महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित महिला की शिकायत पर शिवकुमार पिता रमेश,निवासी गोराडिया पर,महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर में बंधक बनाकर गलत काम किया, मारपीट की और धमकी दी। आरोपी फरार है।

मांधाता : सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया आरोपी

मोरघड़ी क्षेत्र में पुलिस ने शिवा पिता कालू बलाई, उम्र 30 वर्ष, निवासी इनपुन पुनर्वास को 6 सट्टा पर्ची और 700 रुपये नकदी के साथ पकड़ा।

धनगांव : घर में घुसकर धमकी

रामचन्द्र पिता स्व. टूटाजी गुर्जर, उम्र 64 वर्ष, निवासी तलवड़िया हाल इंदौर की शिकायत पर कमलेश पिता राधेश्याम गुर्जर एवं मनोज पिता राधेश्याम गुर्जर, निवासी ग्राम तलवड़िया के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देकर चले गए।

खालवा : जूस दुकान के सामने चाकू से हमला

मो. सरफराज पिता मुबारिक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी बायपास चौराहा खालवा की रिपोर्ट पर फैजान पिता नफीज, निवासी पुनर्वास खालवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी ने चाकू मारकर घायल किया और जान से मारने की धमकी दी।

बीते 24 घंटे में जिले में 8 मौतों के मामले दर्ज हुए। इनमें सड़क हादसे, जहरीला पदार्थ सेवन, फांसी और गिरने से मौत के मामले शामिल हैं।

मुख्य मामले:

प्रवीण पिता रूई सिंह तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिरपुर बुरहानपुर – सड़क हादसा

रविन्द्र पिता बलिराम चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी आवलिया मूंदी – बिल्डिंग से गिरकर मौत

राज पिता रविन्द्र राठौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मालूद – दुर्घटना

खंडवा में एक दिन में 5 मौतों से सनसनी: 14 और 17 साल की दो किशोरियों ने जहर खाया, फांसी और हादसे ने बढ़ाई चिंता..

खंडवा। जिले में एक ही दिन में पांच अलग-अलग मौतों के मामलों ने सनसनी फैला दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मूंदी और मांधाता थाना क्षेत्रों में दर्ज मर्ग प्रकरणों में दो किशोरियों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें दो नाबालिग लड़कियों की सल्फास खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं एक युवक की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हुई और एक अन्य युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में चिंता का माहौल बना दिया है।

जानकारी के अनुसार मूंदी थाना क्षेत्र के सिंधखाल गांव निवासी नीलम पंवार (14) की सल्फास खाने के बाद इलाज के दौरान एमएच खंडवा में मौत हो गई। इसी तरह बांगरदा गांव निवासी अंकिता ठाकसे (17) ने भी जहरीला पदार्थ खाया था, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो किशोरियों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

मूंदी क्षेत्र के दिनकरपुरा गांव निवासी संजुबाई गुर्जर (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में मूंदी निवासी युवराज सूर्यवंशी (25) की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। वहीं मांधाता थाना क्षेत्र के घोसली गांव के पास आकाश सिटोले (23) निवासी इंदौर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

एक ही दिन में पांच मौतों की घटनाओं ने जिलेभर को झकझोर दिया है। खासकर दो किशोरियों द्वारा जहर खाए जाने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और मौतों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर लगाकर सेना की ट्रेन रोकने वाला दोषी करार, 6 साल की सजा
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा में 3 आदतन बदमाश जिलाबदर, 48 घंटे में छोड़ना होगा जिला
April 28, 2026
खंडवा
खालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से दो नाबालिग अपहृताएं सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
April 28, 2026
खंडवा
कृष्ण प्रिया दीदी सुनाएंगी ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, पुरुषोत्तम मास में खंडवा में भक्ति का आयोजन।..18 से 22 मई तक श्रीगणेश गौशाला परिसर में कथा,दोपहर 3 से 6 बजे तक प्रवचन।
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा : सिंगाजी पावर प्लांट में एक जवान युवक की मौत से पसरा मातम. लापरवाही के आरोप
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस सख्त! 279 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹95 हजार वसूले
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा : गुड़ी में एक डीजे वाहन पलटा एक युवक गंभीर घायल..
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा : जवान युवक की मौत पर पुरे गाँव में पसरा मातम. देखें क्या है कहानी
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा नगर निगम साधारण सभा में जमकर हंगामा… महिला आरक्षण बिल पर निंदा प्रस्ताव पास…
April 28, 2026
खंडवा
खंडवा :महिला बिल को लेकर कांग्रेस व विपक्ष पर जमकर बरसीं महापौर अमृता यादव
April 28, 2026