कृष्ण प्रिया दीदी सुनाएंगी ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, पुरुषोत्तम मास में खंडवा में भक्ति का आयोजन।..18 से 22 मई तक श्रीगणेश गौशाला परिसर में कथा,दोपहर 3 से 6 बजे तक प्रवचन।

खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा में ज्येष्ठ माह के पावन पुरुषोत्तम मास में शहर में भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन के तहत वृंदावन की पूज्य कृष्ण प्रिया दीदी के मुखारविंद से ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि
यह कथा 18 मई से 22 मई तक श्रीगणेश गौशाला परिसर में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कृष्ण प्रिया जी देश भर में भागवत, राम कथा एवं नानी बाई रो मायरो कथा का वाचन सरल शब्दों में करती हैं जो श्रद्धालुओं के मन में उतरता हें। सुनील जैन ने बताया कि कृष्णा प्रिया दीदी द्वारा लिए गए संकल्प के अनुसार देश के चारों धाम एवं अन्य प्रमुख तीर्थो पर पहुंचकर कथा का वाचन भी किया जा चुका हें।
समिति के आशीष चटकेले ने बताया कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा श्रवण कर सकें। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और पुरुषोत्तम मास में भक्ति से जुड़ें।
Read Next

खंडवा
खंडवा 





