लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय कुश्ती में बोरगांव खुर्द खंडवा के नीरज पटेल, पवन पटेल ने शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड और ब्रांज मेडल।… बिना शासकीय कोच के प्रदेश में खंडवा जिला कुश्ती का हब बन चुका है।

खंडवा। अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोरगांव खुर्द खंडवा के नीरज पटेल, पवन पटेल ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रांज मेडल जीतकर खंडवा का नाम रोशन किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की बिना शासकीय कोच के खंडवा जिले के कुश्ती खिलाड़ी बालक एवं बड़ी संख्या में बालीका कुश्ती पहलवान अपने गुरु कुश्ती पहलवान हीरालाल यादव, मंगल यादव, राजेंद्र पांजरे, जगदीश पटेल,ऋषी सोनकर से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का परीचय देते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अंडर 20 राष्ट्रिय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग छत्तीशगढ़ मे आयोजित हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खंडवा जिले व ग्राम बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल ने 55 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, 57 kg फ्री स्टाइल मे पवन पटेल ने ब्रांज मेडल जीत कर खंडवा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कुश्ती के क्षेत्र में खंडवा जिला मध्य प्रदेश का कुश्ती का हब बन चुका है, जहां बालक बालिकाएं अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले प्रदेश, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। पवन पटेल की इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कुश्ती संघ मंगल यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तनवे, अध्यक्ष जिला पंचायत पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीआईजी मनोज राय, , गुरु हीरालाल यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, रितेश गोयल,सचिव राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल, आसिफ खान, रोहित पटेल, मुन्ना यादव, टीनू राठौर, रवि हिंडोन, राजू यादव, पन्ना यादव, बल्ला यादव, विजय यादव, रूपा यादव, विज्जु यादव, गट्टू पहलवान, सुनील शर्मा, सहिदउद्दीन, असलम कुरेशी, कासिम भाई, अमित कंठ, सुनील वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026