लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में बड़ी कार्रवाई: 29 अवैध तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

खंडवा में बड़ी कार्रवाई: 29 अवैध तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

 

खंडवा | 7 अप्रैल 2026

सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 नग धारदार तलवारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा का निवासी है और शहर में तलवारें बेचने की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, खरीदी-बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

7 अप्रैल को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बमनगांव रोड स्थित पांच पुलिया के पास रेलवे आउटर क्षेत्र में बोरे में तलवारें लेकर घूम रहा है और उन्हें बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

बोरे से मिली 29 धारदार तलवारें

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास (30 वर्ष), निवासी फतेहपुर उंडरी, थाना उंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) बताया। जब उसके पास मौजूद सफेद बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 29 धारदार लोहे की तलवारें बरामद हुईं। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने तत्काल तलवारें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली खंडवा में अपराध क्रमांक 197/26 के तहत धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शहर में किन लोगों ने इन तलवारों की खरीदी की है।

पहले से भी दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र में भी आपराधिक मामला दर्ज है।

खंडवा में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा—

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य,
उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव,
उपनिरीक्षक मनोज दवे,
प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत (क्रमांक 456),
प्रधान आरक्षक लतेशपाल सिंह तोमर (क्रमांक 79),
प्रधान आरक्षक नवल ठाकुर (क्रमांक 481),
प्रधान आरक्षक मोहन सिंह मुवेल (क्रमांक 378),
आरक्षक इरशाद अली (क्रमांक 159),
आरक्षक अरविंद तोमर (क्रमांक 708),
आरक्षक हेमंत सपकाले (क्रमांक 776),
आरक्षक महेन्द्र भाग्यवार (क्रमांक 635),
आरक्षक अभिषेक सन्यास (क्रमांक 37),
आरक्षक राहुल (क्रमांक 820),
आरक्षक आलेस (क्रमांक 272),
आरक्षक पंकज साहू (क्रमांक 758)।

उपरोक्त सभी पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026