खंडवा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विवाद, पुलिस और बजरंग दल के बीच बातचीत के बाद मामला शांत
खंडवा, मध्य प्रदेश:
रामनवमी के अवसर पर शहर में निकल रही भव्य शोभायात्रा के दौरान कहारवाड़ी क्षेत्र में कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति बन गई। यह क्षेत्र कोतवाली थाना अंतर्गत आता है, जहां शहर के विभिन्न स्थानों से निकली शोभायात्राएं एकत्र होकर आगे बढ़ रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने तथा साउंड सिस्टम संचालकों को तेजी से आगे बढ़ने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे। इस बात को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने कहारवाड़ी पर शोभायात्रा को रोक दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी अनिल चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
बजरंग दल के प्रतिनिधि आदित्य मेहता ने आरोप लगाया कि शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था और साउंड सिस्टम संचालकों को धमकाकर आगे बढ़ाया जा रहा था, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ी।
वहीं पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे और किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया।
दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद स्थिति सामान्य हुई और साउंड सिस्टम दोबारा शुरू कर दिए गए। इसके बाद करवाद क्षेत्र से शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ गई।
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और पुलिस प्रशासन ने पूरे आयोजन को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने का दावा किया है।
Read Next
क्राइम 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा