ओंकारेश्वर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई, 6 सिलेंडर जब्त
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार सुहानी श्री होटल, कोठी हेलीपैड के सामने ओंकारेश्वर से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं ओंकार मधुरम होटल, थापना ओंकारेश्वर से 2 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस तरह कार्रवाई के दौरान कुल 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को मिश्रा एचपी गैस एजेंसी, मोरटक्का के पास सुपुर्दगी में रखवाया गया है।
इस मामले में संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण) विनियमन आदेश 2000 की कंडिका 3(1)(ग) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read Next









