लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम डायरी: 24 घंटे में जिलेभर के थानों में चोरी, मारपीट, अपहरण, जुआ और सड़क हादसे के मामले दर्ज

खंडवा क्राइम डायरी (24 घंटे)
दिनांक: 15 मार्च 2026 सुबह 01:00 बजे से 16 मार्च 2026 सुबह 01:00 बजे तक
इस अवधि में खंडवा जिले के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, अपहरण, सड़क हादसा और जुआ सहित कई मामले दर्ज किए गए। थानेवार दर्ज अपराध इस प्रकार हैं:
कोतवाली थाना

1. स्कूल परिसर से केबल चोरी

कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने फरियादी लक्ष्मण चौहान के स्कूल परिसर में लगे ट्यूबवेल की करीब 800 फीट केबल चोरी कर ली। चोरी गई केबल की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।
घटना 9 मार्च 2026 शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

2. समझाने पर मारपीट और धमकी

कोतवाली थाना क्षेत्र में फरियादी की बहू से संबंधों को लेकर समझाने पर आरोपी सतीश पिता प्रकाश सांवले निवासी जमलीकला ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना 15 मार्च 2026 रात 10 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296बी, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

मोघट रोड थाना

गाड़ी निकालने को लेकर विवाद में मारपीट
मोघट रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी आनंद सेनी निवासी जाट मोहल्ला खंडवा ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना 15 मार्च 2026 सुबह करीब 10:30 बजे की है। पुलिस ने धारा 296(ए), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पदमनगर थाना

लोहे की रॉड से हमला
पदमनगर थाना क्षेत्र में मोहल्ले में बातचीत के दौरान आरोपी साहिल मेलुंदे निवासी सिंघाड़ तलाई खंडवा ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना 15 मार्च 2026 दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296ए, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पंधाना थाना

मेकअप का सामान लेने जाने पर विवाद
पंधाना थाना क्षेत्र में महिला के बिना बताए दुकान जाने पर आरोपी विजेश पिता जयसिंह गोलकर निवासी दिवाल ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना 15 मार्च 2026 शाम 5 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पिपलोद थाना

पेड़ काटने की बात पर मारपीट (दो अलग मामले)

पिपलोद थाना क्षेत्र के सिंगोट गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। पहले मामले में मायाबाई और हीरालाल दांगोडे ने गाली-गलौज कर नुकीली वस्तु से हमला किया।
दूसरे मामले में फरजाना बी और इमाम मंसुरी ने भी इसी विवाद में मारपीट और धमकी दी। घटना 15 मार्च 2026 सुबह 8 बजे की बताई गई है।पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया है।

घर के सामने बैठने को लेकर विवाद

गांधवा गांव में राम्या भील और गड्डू भील ने घर के सामने बैठने की बात पर गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी। घटना 14 मार्च 2026 रात 9 बजे की है।

महिला को घसीटकर मारपीट

सराय गांव में आरोपी सुरेश उर्फ सुर्या भील ने परिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट कर जमीन पर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी।
घटना 14 मार्च 2026 रात 11 बजे की है।

तीन आरोपियों द्वारा मारपीट

गांधवा गांव में दिनेश भील, कृष्णा भील और मंदाबाई ने विवाद के दौरान फरियादी के साथ मारपीट कर धमकी दी। घटना 14 मार्च 2026 रात 9 बजे की है।

दरांती से हमला

जिरवन गांव में खेत के विवाद को लेकर मायाबाई और शीलाबाई ने गाली-गलौज करते हुए दरांती और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना 15 मार्च 2026 शाम 6 बजे की है।

मूंदी थाना

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया अज्ञात आरोपी

मूंदी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
घटना 13 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच की है। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनगांव थाना

सड़क हादसे में युवक की मौत
धनगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आरोपी चालक ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल राठौर की मौत हो गई जबकि शिखर राठौर और निखिल विश्वकर्मा घायल हो गए। घटना 23 जनवरी 2026 रात 11:15 बजे की है, जिसकी मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

नर्मदानगर थाना

सूने घर में चोरी

नर्मदानगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई गई है।घटना 14 मार्च रात 11 बजे से 15 मार्च सुबह 5 बजे के बीच की है।

खालवा थाना

जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, तीन फरार
खालवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 52 ताश के पत्ते और 86,470 रुपये नगद जब्त किए गए। कुल जब्ती करीब 1.71 लाख रुपये की बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी:
अमित पटेल, दीपक प्रजापति, जाहिद, विजय नायडे, ओमनारायण कोगे, अखलेश नायक और लखन यादव।
फरार आरोपी: दुर्गेश अहिरवार, लक्ष्मीनारायण मीणा और एजाज उर्फ दिलजले। घटना 14 मार्च 2026 रात 9:15 बजे की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026