लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने की सलाह

 

खंडवा, 15 मार्च 2026।

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में जारी एक सूचना में नागरिकों से गैस सिलेंडर की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग करने से बचने की अपील की है। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाकर बुकिंग करने के बजाय ऑनलाइन और डिजिटल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा गैस बुकिंग के लिए कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपभोक्ता मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सएप या आईवीआरएस कॉल की मदद से घर बैठे आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार देश में घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से एलपीजी से भरे दो जहाज भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, जिनके 16–17 मार्च तक गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की संभावना है।

ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश के 11 बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के गोदामों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पिछले रिफिल के लगभग 25 दिन बाद ही नई बुकिंग कराएं।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर

भारत गैस हेल्पलाइन: 1800-22-4344

इंडेन गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555

एचपी गैस कस्टमर केयर: 1800-2333-555

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कल शहर में कई जगह बिजली सप्लाई रहेगी बंद
July 14, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में फिर दर्दनाक हादसा! गुजरात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की नर्मदा में डूबकर मौत
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में नकली नोट गैंग पर बड़ा फैसला! 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पदम नगर क्षेत्र निकला सांप,सांप पकड़ने वाले का दिया है नंबर, सेव कर ले
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : खार के पास बाइक व बैलगाडी के बीच दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल
July 14, 2026
खंडवा
आधी आबादी, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — खंडवा में महिला शक्ति का विराट प्रदर्शन
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में इस शुक्रवार जानी-मानी प्लास्टिक सर्जन रहेंगी मौजूद..
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा: तीन पुलिया पर अपनी दुकान टूटता देख फूट फूट कर रोया दुकानदार..
July 14, 2026
खंडवा
ॐकार पर्वत पर संकट? संतों ने लगाए गंभीर आरोप, धरोहर बचाने की उठी मांग
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : आनंद नगर में युवक के साथ मारपीट!घायल जिला अस्पताल में भर्ती
July 14, 2026