लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹86 हजार से ज्यादा नकद और मोबाइल जब्त

खंडवा। अजय प्रिंस मेहता रिपोर्ट…मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से करीब 86 हजार 470 रुपए नकद और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि( ग्राम जामधड़ दगडकोट के बीच) जामखुद रोड पर कुछ लोग खेत के पास हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 7 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ₹86,470 नकद और 7 मोबाइल फोन (कीमत करीब ₹85,000) जब्त किए हैं।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें
विनोद पिता बहादुरसिंह पटेल (36 वर्ष) निवासी बिजौरा थाना हरसूद,
जाहिद पिता अख्तर अली (30 वर्ष) निवासी पाडल्या,
विजय पिता श्रवण नायक 
आकाश पिता अशोक (32 वर्ष) 
अलेख पिता भीमा (30 वर्ष) निवासी मलगाँव,
लखन पिता जुगलसिंह यादव (39 वर्ष) निवासी खेड़ी तथा
लक्ष्मीनारायण मीणा निवासी देवड़की शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं 3 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी हरसूद लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में खालवा थाना प्रभारी जगदीश सिंधिया,चौकी प्रभारी रोशनी सु सा परते,एएसआई संजय अहिर, प्रधान आरक्षक अमित यादव, राजीव यादव, दिलीप बेस, तथा आरक्षक इंद्रेश, भारतसिंह, आनंद, लवीश तोमर और लक्ष्मीनारायण की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

#Khandwa #Khalwa #GamblingRaid #MPPolice #CrimeNew

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कल शहर में कई जगह बिजली सप्लाई रहेगी बंद
July 14, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में फिर दर्दनाक हादसा! गुजरात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की नर्मदा में डूबकर मौत
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में नकली नोट गैंग पर बड़ा फैसला! 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पदम नगर क्षेत्र निकला सांप,सांप पकड़ने वाले का दिया है नंबर, सेव कर ले
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : खार के पास बाइक व बैलगाडी के बीच दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल
July 14, 2026
खंडवा
आधी आबादी, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — खंडवा में महिला शक्ति का विराट प्रदर्शन
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में इस शुक्रवार जानी-मानी प्लास्टिक सर्जन रहेंगी मौजूद..
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा: तीन पुलिया पर अपनी दुकान टूटता देख फूट फूट कर रोया दुकानदार..
July 14, 2026
खंडवा
ॐकार पर्वत पर संकट? संतों ने लगाए गंभीर आरोप, धरोहर बचाने की उठी मांग
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : आनंद नगर में युवक के साथ मारपीट!घायल जिला अस्पताल में भर्ती
July 14, 2026