लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जेल में बंदी की मौत के बाद खंडवा जिले में बढ़ी पुलिस गतिविधि: नाबालिग गुमशुदगी से लेकर संदिग्ध मौतों तक कई मामले सामने आए

मध्यप्रदेश के खंडवा में पिछले 24 घंटे में जिले के कई थानों में अपराध दर्ज हुए हैं हर थाने के हिसाब से हमने आपके लिए खबर बनाई है जिसे देखकर आप जिले भर में क्राइम की गतिविधि को समझ सकते हैं..


1. कोतवाली थाना: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हादसा, मामला दर्ज

खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज कपूर निवासी खंडवा ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे एक ट्रक क्रमांक HR 55 AK 4476 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर दी। घटना शहर से करीब 3 किमी दूरी पर हुई।

पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


2. मोघट रोड थाना: जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, कई आरोपी नामजद

खंडवा के मोघट रोड थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ने पर महिलाओं से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे इमलीपुरा क्षेत्र में विवाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अतीक, सफीक, नवाब, मुन्ना और रफीक ने जमीन के हिस्से के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

घटना में परिवार की महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


3. पिपलोद थाना: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च की रात करीब 10 बजे से 8 मार्च की सुबह के बीच उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 14 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

परिवार को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


4. नर्मदानगर थाना: 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने पर केस दर्ज

खंडवा के नर्मदानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कई जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को अपने साथ ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


5. कोतवाली थाना: जिला जेल में बंद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खंडवा में जिला जेल के अंदर एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे जेल में बंद अनमोल खनुजा उर्फ अमोलक सिंह मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई जैसा की जेल प्रबंधन द्वारा जानकारी मिली है मृतक की कार्डियक हिस्ट्री थी तबीयत खराब होने पर तत्काल उसे खंडवा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई फिलहाल इस मामले में जेल प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है पुलिस का यह कहना है कि वह इस मामले में परिजनों के बयान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है


6. पंधाना थाना: तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में तालाब के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च को सुबह करीब 8 बजे ग्राम छनेरा के पास पुलिया के नीचे स्थित तालाब के पास गंगाराम पिता आशाराम बारेला (30 वर्ष) मृत अवस्था में मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है


7. जावर क्षेत्र: इलाज के दौरान युवक की मौत

इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना का संबंध जावर थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अनोखीलाल पिता गणपत को पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान 14 मार्च को उसकी मौत हो गई

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


8. पिपलोद थाना: खेत में पेड़ के पास मृत मिले व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी

खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम अंबापाट में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला

पुलिस के अनुसार 14 मार्च को शाम करीब 4 बजे खेत में नीम के पेड़ के पास मांगीलाल पिता गोपाल (58 वर्ष) मृत अवस्था में पाए गए।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि व्यक्ति द्वारा किसी गलत कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026