लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जिले के पामाखेड़ी में दिनदहाड़े डकैती: 8 बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर 12 बोर बंदूक और 1.60 लाख रुपये लूटे

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामाखेड़ी में गुरुवार सुबह डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। करीब 8 अज्ञात बदमाशों ने ललित सोलंकी और वासुदेव सोलंकी के घर को निशाना बनाते हुए मजदूरों को बंधक बनाकर नकदी और हथियार लूट लिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय घर के मालिक ललित सोलंकी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर काम करने वाले कुछ मजदूर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 8 बदमाश वहां पहुंचे और मजदूरों से ललित सोलंकी के बारे में पूछताछ की।
मजदूरों से जानकारी मिलने के बाद बदमाशों ने सभी मजदूरों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे सामान की तलाशी लेने लगे। बदमाश घर से 12 बोर की बंदूक, कुछ कारतूस और करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नर्मदा नगर थाना प्रभारी विकास खींची पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है बड़ी डकैती

गौरतलब है कि नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई थी। उस घटना में एक सराफा कारोबारी के यहां से करोड़ों रुपये का सोना-चांदी लूट लिया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026