लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खापरी गांव में जुआ पर छापा: पंधाना पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 बाइक व 2 कार सहित 3.79 लाख का मशरुका जब्त

खंडवा

पंधाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, ताश पत्ते सहित तीन मोटरसाइकिल और दो कार जब्त की गई हैं। कुल जब्त मशरुका लगभग 3 लाख 79 हजार 465 रुपये आंका गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीपसिंह देवड़ा को सूचना मिली थी कि खापरी गांव के बाहर ईंट भट्टे के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने ईंट भट्टे की आड़ से घेराबंदी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 24,465 रुपये नगद एवं 52 ताश पत्ते बरामद हुए।

जब्त वाहन:

  • मोटरसाइकिल क्रमांक MP 12 MW 9725 (कीमत लगभग ₹20,000)
  • मोटरसाइकिल क्रमांक MP 12 MW 6281 (कीमत लगभग ₹15,000)
  • मोटरसाइकिल क्रमांक MP 12 MW 7690 (कीमत लगभग ₹20,000)
  • टाटा कार क्रमांक MP 12 ZG 6502 (कीमत लगभग ₹1,20,000)
  • सुजुकी अर्टिगा कार क्रमांक MP 09 WD 8070 (कीमत लगभग ₹1,80,000)

पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह देवड़ा, सउनि सपन बाजपेई, किरण कोचुरे, आरक्षक अनिल (154), दीपक (33), यशवंत (03), राजेंद्र (797) एवं सैनिक 119 नरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

पंधाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026