लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा से सनावद तक चलाई जाये सुपरफास्ट पैसेंजर. रेल मंत्री को भेजा मेल

खंडवा की सामाजिक संस्था जनमंच एवं निमाड़ मालवा रेल विकास समिति ने सनावद सुपरफास्ट पैसेंजर/मेमू ट्रेन को ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन तक संचालित करने और खंडवा–इंदौर ब्रॉडगेज कन्वर्जन कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने की मांग को लेकर रेलमंत्री एवं प्रधानमंत्री को मेल और ट्वीट के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
जनमंच सदस्यों का कहना है कि तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर रोड तक ब्रॉडगेज रेल लाइन का कार्य लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है। 15 जुलाई 2024 को सनावद से ओंकारेश्वर रोड के बीच नव स्थापित ब्रॉडगेज ट्रैक पर 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल सीआरएस परीक्षण भी किया जा चुका है और सुरक्षा क्लियरेंस मिल चुका है। इसके बावजूद अब तक मेमू/पैसेंजर ट्रेन का संचालन ओंकारेश्वर रोड स्टेशन तक शुरू नहीं किया गया है।
सदस्यों ने बताया कि ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अधिकांश आवश्यक निर्माण पूरे हो चुके हैं। क्षेत्रवासी लंबे समय से ट्रेन संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं जैन तीर्थ सिद्धवरकूट आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिल सके। आगामी सिंहस्थ-2028 को देखते हुए भोपाल और भुसावल से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक बताया गया है।
जनमंच के चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल, कमल नागपाल, सुनील जैन, गणेश कानडे, धीरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र पलोड़, ओमप्रकाश बंसल, राकेश गहलोत सहित अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग निर्माण कार्य के नाम पर अनावश्यक विलंब कर रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में रेलवे अधिकारियों ने तीन माह में कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी ट्रेन संचालन शुरू नहीं हुआ।
इसके साथ ही खंडवा–इंदौर ब्रॉडगेज कन्वर्जन कार्य को भी तेजी से पूरा करने की मांग उठाई गई है। वर्ष 2014 तक पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट अभी तक अधूरा है और महू–चोरल खंड के टेंडर तक जारी नहीं हो पाए हैं। जनमंच का कहना है कि यदि कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए तो सिंहस्थ-2028 से पूर्व खंडवा–इंदौर रेल सुविधा क्षेत्र को मिल सकती है।
सदस्यों ने यह भी मांग की कि ओंकारेश्वर रोड स्टेशन को भविष्य में टर्मिनस या जंक्शन के रूप में विकसित किया जाए, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, पिटलाइन, यार्ड एवं वॉशिंग सुविधाएं विकसित की जाएं। वहीं सनावद रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय और वेटिंग रूम की व्यवस्था पुनः शुरू करने की भी मांग की गई है।
इस संबंध में हाल ही में सनावद में एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्रहित में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जनमंच ने उम्मीद जताई है कि रेलवे मंत्रालय शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर निमाड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026