लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के व्यवसायी को दिल्ली पहुंचने से पहले ट्रेन से फेंका, रीढ़ में फ्रैक्चर; नई दिल्ली रेलवे पुलिस पर उठे सवाल

खंडवा/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के वैकुंठ नगर निवासी, दादाजी मंदिर के ट्रस्टी एवं व्यवसायी संजय पिता निकुंज बिहारी अग्रवाल के साथ राजधानी के पास एक गंभीर आपराधिक वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार वे दिनांक 26 फरवरी को अमृतसर एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले देर रात बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में वे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

परिवार में दहशत, ट्रस्टी और परिजन दिल्ली रवाना
घटना की खबर मिलते ही खंडवा स्थित उनके परिजन गहरे सदमे में आ गए। परिवार के सदस्य तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दादाजी मंदिर के ट्रस्टी होने के कारण मंदिर से जुड़े अन्य ट्रस्टीगण और श्रद्धालु भी लगातार उनका हाल-चाल ले रहे हैं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सक्रिय गैंग?

सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास चोरों और लुटेरों के गैंग बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। देशभर से आने वाले यात्रियों के साथ लूट और मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन दिल्ली की गफ्फार मार्केट जैसी जगहों पर खपाए जाते हैं।

रेलवे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

इस ताजा घटना के बाद दिल्ली रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती और निगरानी पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खंडवा के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े व्यक्ति के साथ हुई इस वारदात ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर को चिंतित कर दिया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026