लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पिछले 24 घंटे में खंडवा में बढ़ी आपराधिक हलचल, अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज..

थाना मोघट रोड
अपराध क्रमांक 38/26
रामेश्वर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर फरियादी के साथ मारपीट की गई। फरियादी विशाल पिता राजेश जामने की शिकायत पर आरोपी समीर उर्फ भैय्यू के खिलाफ बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
अपराध क्रमांक 39/26
घर घूमने की बात को लेकर हुए विवाद में फरियादी अनिकेत पिता श्रवण धीमान व उसके भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। पुलिस ने मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
अपराध क्रमांक 40/26
इस मामले में नाबालिग पीड़ित शामिल है, इसलिए पीड़ित का नाम प्रकाशित नहीं किया गया। आपसी विवाद में गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अनिकेत एवं अनुराग, दोनों निवासी गायत्री कॉलोनी बताए गए हैं।
थाना पदमनगर
अपराध क्रमांक 31/26
इंदौर रोड पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना हुई। फरियादी संदीप पिता जिन्द्दर घायल हुआ। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
अपराध क्रमांक 32/26
इस प्रकरण में नाबालिग पीड़ित है, इसलिए नाम प्रकाशित नहीं किया गया। प्रकरण में डराने-धमकाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
थाना छैगांवमाखन
अपराध क्रमांक 33/26
दीवार हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में फरियादी बसंती पति मायराम चोरे के साथ गाली-गलौज व लकड़ी से मारपीट की गई। आरोपियों महेंद्र चोरे एवं शोभा चोरे के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना जावर
अपराध क्रमांक 25/26
मोबाइल चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में फरियादी ममता पति संजय पाटीदार के साथ मारपीट की गई। आरोपी संजय पिता राधेश्याम पाटीदार के विरुद्ध बीएनएस की मारपीट संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया।
थाना पिपलोद
अपराध क्रमांक 51/26
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम से जुड़ा मामला सामने आया। फरियादी नवलसिंह पिता दमडिया की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
अपराध क्रमांक 52/26
इसी क्षेत्र में एक अन्य प्रकरण में गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज किया गया। फरियादी विजय पिता रामराम राठौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अपराध क्रमांक 53/26
अवैध रूप से कच्ची हाथ भट्टी की शराब रखने के आरोप में निरंजन पिता हिरालाल सावर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना मांधाता
अपराध क्रमांक 39/26
अवैध शराब रखने के मामले में आरोपी रामकुंवरबाई पति दारासिंह कोरकू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अपराध क्रमांक 40/26
एक अन्य मामले में ज्योति पति सालकराम चौहान के पास से अवैध शराब जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
थाना नर्मदानगर
अपराध क्रमांक 24/26
सड़क दुर्घटना में फरियादी रामकलीबाई पति जगदीश कोरकू एवं उनके पति घायल हुए। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
अन्य
जिला अस्पताल खंडवा में इलाज के लिए घायलों को भर्ती कराया गया। कुछ मामलों में मेडिकल लीगल केस (MLC) तैयार किए गए हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“गाड़ी टकराने के बाद खंडवा में सड़क पर मारपीट,पुलिस ने संभाला मोर्चा”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा में ईद उल अज़हा की नमाज़ का टाइम टेबल जारी, शहर काज़ी ने दी जानकारी”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : बोलेरो ने खाई कोई पलटी.तीन से चार लोग घायल. डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल.. सभी घायल हरसूद के रहने वाले व्यापारी..
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा :विधायक व महापौर के बीच में खींचतान की बैठक! राजनीतिक गलियारों में बनी चर्चा
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : संकरी गलियों से अतिक्रमण हटाने की चर्चा होते ही भड़के MIC सदस्य बंडू काले
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : विधायक के संबोधन के बाद,महापौर को मौका नहीं मिलने पर महापौर कमिश्नर पर हुई नाराज
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली पुलिस ने गरीबों का नुकसान होने से बचाया.मदद पा लड़का हुआ गद-गद
May 27, 2026
खंडवा
Khandwa – खार रोड पर एक्सीडेंट के बाद मारपीट
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा – ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर रहेगी तैनात
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मच्छी बाजार के लिए जगह को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद की आपत्ति.कलेक्टर से की मुलाकात
May 27, 2026