लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सायबर कैफे संचालकों को करना होगा प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन

खंडवा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार सायबर अपराधों की घटनाओं को रोकने के लिए सायबर कैफे में सीसीटीवी केमरे लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी कम से कम एक महीने तक रिकार्डिंग सुरक्षित रखना होगी। इसकी जिम्मेदारी सायबर कैफे संचालक की होगी। सायबर कैफे में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी परिचय पत्र व फोटो सहित निकटतम पुलिस थाने में जमा कराना होगी। सायबर कैफे मालिक को अपने वैध लायसेंस की प्रति थाने में जमा करानी होगी तथा एक प्रति अपने सायबर कैफे में मुख्य स्थान पर प्रदर्शित करना होगी। सायबर कैफे मालिक को अपने सभी कम्प्यूटर सिस्टम पर पोर्न साइट फिल्टर अनिवार्य रूप से लगाना होगा। सायबर कैफे में कम्प्यूटर उपयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जायेगी, तथा बिना आईडी प्रूफ के कम्प्यूटर संचालन की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जायेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 223 के तहत कार्यवाही की जायेगी।
====

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“गाड़ी टकराने के बाद खंडवा में सड़क पर मारपीट,पुलिस ने संभाला मोर्चा”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा में ईद उल अज़हा की नमाज़ का टाइम टेबल जारी, शहर काज़ी ने दी जानकारी”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : बोलेरो ने खाई कोई पलटी.तीन से चार लोग घायल. डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल.. सभी घायल हरसूद के रहने वाले व्यापारी..
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा :विधायक व महापौर के बीच में खींचतान की बैठक! राजनीतिक गलियारों में बनी चर्चा
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : संकरी गलियों से अतिक्रमण हटाने की चर्चा होते ही भड़के MIC सदस्य बंडू काले
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : विधायक के संबोधन के बाद,महापौर को मौका नहीं मिलने पर महापौर कमिश्नर पर हुई नाराज
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली पुलिस ने गरीबों का नुकसान होने से बचाया.मदद पा लड़का हुआ गद-गद
May 27, 2026
खंडवा
Khandwa – खार रोड पर एक्सीडेंट के बाद मारपीट
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा – ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर रहेगी तैनात
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मच्छी बाजार के लिए जगह को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद की आपत्ति.कलेक्टर से की मुलाकात
May 27, 2026