लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गौ सेवा एवं उनकी सुरक्षा के लिए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा पहुंची खंडवा। गौ माता को गौशाला भेजने के बजाय एक गौ माता को अपने घर में ही पालकर पुण्य प्राप्त करें, ,श्री गोपाल महाराज,

गौ सेवा एवं उनकी सुरक्षा के लिए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा पहुंची खंडवा।

गौ माता को गौशाला भेजने के बजाय एक गौ माता को अपने घर में ही पालकर पुण्य प्राप्त करें, ,श्री गोपाल महाराज,

खंडवा।। इस आधुनिक कलयुग में कलयुग में कलयुग में ऐसा भी हो सकता है संत ने 31 वर्षों तक गौ रक्षा गौ सेवा पर्यावरण एवं समाज सुधार के लिए अपना आश्रम घर छोड़कर बिना जूते चप्पल खड़ाओ का त्याग कर पूरे देश में निस्वार्थ गौ सेवा एवं सुरक्षा के लिए जन जागृति का अभियान चलाए रखा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 31 वर्षीय गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा वर्ष 2012 से हल्दीघाटी राजस्थान से प्रारंभ होकर पूरे देश में भमण कर गौ माता के महत्व और उनकी सेवा से जो लाभ प्राप्त हो रहे हैं वह प्रवचन के माध्यम से जन-जन को बता रहे हैं। यह पदयात्रा विगत दो दिनों से खंडवा प्रवास पर है। पदयात्रा में अपने गुरु के आदेश पर चल रहे श्री गोपाल महाराज ने गणेश गौशाला में बताया कि गौ माता का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। गाय को “गौ माता” कहा जाता है और इसे पवित्र माना जाता है। गाय को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है और इसकी सेवा करना पुण्य माना जाता है। गौ माता के महत्व के कुछ कारण पवित्रता और मातृत्व गाय को पवित्र माना जाता है और इसे मातृत्व का प्रतीक माना जाता है। देवी-देवताओं का निवास ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसकी सेवा करना सभी देवी-देवताओं की सेवा करने के समान है।
आर्थिक और सामाजिक महत्व:
गाय भारतीय समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गाय का दूध, घी, गोबर और गोमूत्र विभिन्न प्रकार से उपयोगी होते हैं। गाय को हिंदू धर्म में बहुत सम्मान दिया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। गाय की पूजा करने से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है।
स्वास्थ्य लाभ गाय का दूध और अन्य उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। गोपाल महाराज ने बताया कि गौ माता को गौशाला एवं अन्य स्थानों के बजाय प्रत्येक सनातनी अपने-अपने घर में ही गौ माता को पालकर सेवा और सुरक्षा करें जिससे हमें पापों से मुक्ति मिलकर पुण्य की प्राप्ति होगी। और घर में सुख शांति बनी रहेगी।गाय पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। गाय का गोबर और मूत्र खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो मिट्टी की क्षमता को बढ़ाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पिछले 3 महीने से यात्रा मध्य प्रदेश में घूम कर गौ सेवा का प्रचार प्रसार कर रही है।खंडवा के बाद अब महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा में जो संत चल रहे हैं वे किसी भी प्रकार का दान, भेंट, चंदा, दक्षिणा नहीं लेते सिर्फ एक ही संकल्प गौ सेवा सुरक्षा का लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। स्वागत सम्मान से भी दूर होकर गौ माता की सेवा का अलख जगा रहे हैं, सुनील जैन ने बताया कि गणेश गौशाला में पदयात्रा में शामिल संतो के प्रवचनों का लाभ अध्यक्ष राकेश बंसल,सचिव रामचंद्र मोर्य आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान,सुनील जैन सहित श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“गाड़ी टकराने के बाद खंडवा में सड़क पर मारपीट,पुलिस ने संभाला मोर्चा”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा में ईद उल अज़हा की नमाज़ का टाइम टेबल जारी, शहर काज़ी ने दी जानकारी”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : बोलेरो ने खाई कोई पलटी.तीन से चार लोग घायल. डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल.. सभी घायल हरसूद के रहने वाले व्यापारी..
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा :विधायक व महापौर के बीच में खींचतान की बैठक! राजनीतिक गलियारों में बनी चर्चा
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : संकरी गलियों से अतिक्रमण हटाने की चर्चा होते ही भड़के MIC सदस्य बंडू काले
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : विधायक के संबोधन के बाद,महापौर को मौका नहीं मिलने पर महापौर कमिश्नर पर हुई नाराज
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली पुलिस ने गरीबों का नुकसान होने से बचाया.मदद पा लड़का हुआ गद-गद
May 27, 2026
खंडवा
Khandwa – खार रोड पर एक्सीडेंट के बाद मारपीट
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा – ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर रहेगी तैनात
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मच्छी बाजार के लिए जगह को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद की आपत्ति.कलेक्टर से की मुलाकात
May 27, 2026