ACACU खंडवा अपडेट — दिव्यांगजनों एवं वृ़द्धजनों को उपकरण वितरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित होंगे शिविर

दिव्यांगजनों एवं वृ़द्धजनों को उपकरण वितरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित होंगे शिविर
खण्डवा 16 जनवरी, 2025 – भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों का चिन्हांकन एवं वृद्धजनों को वयोश्री योजनांतर्गत आवश्यक उपकरण दिये जाने के लिए चिन्हांकन शिविरों का आयोजन 20 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रभारी उपसंचालक ने बताया कि खण्डवा में 20 जनवरी को, पंधाना में 21 जनवरी को, पुनासा में 22 जनवरी को, हरसूद में 23 जनवरी को, खालवा में 24 जनवरी को एवं बलड़ी में 25 जनवरी को शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदक को आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, विकलांगता प्रमाण पत्र जो 40 प्रतिशत से कम नहीं हो, जो अप्लाय कर दिया है उसके इनरोलमेंट नंबर की छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र (वर्षिक आय 2 लाख 70 हजार से कम) और वैध मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री वृद्धजनों के लिए दस्तावेज वृद्धजन का आधार कार्ड, समग्र आईडी, बीपीएल राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र (वर्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम) इन सभी दस्तावेजों की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं।
Read Next









