लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भारी बारिश-भूस्खलन ने हिमालयी राष्ट्र में मचाई तबाही; अब तक 200 लोगों की जान गई, 30 से ज्यादा लापता

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि परिवहन को फिर से चालू करने के लिए राजमार्गों को साफ किया जा रहा है। काठमांडू की प्रमुख नदी बागमती बारी बारिश के बाद से अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 200 के करीब हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी भी 30 लोग लापता हैं। पिछले शुक्रवार से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमालयी राष्ट्र में तबाही मच गई। नेपाल पुलिस ने बताया कि लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अबतक 192 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस आपदा में 94 लोग घाल भी हुए हैं।

घायलों-पीड़ितों को मुफ्त इलाज और खाना
नेपाल सरकार तलाशी, बचाव और राहत अभियानों को प्राथमिकता दे रही है। राहत-बचाव कार्यों के लिए सुरक्षा एजेंसियों को विभिन्न इलाकों में भेजा गया है। अबतक 4500 से अधिक लोगों को बचाया गया है। घायलों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुफ्त में भोजन और अन्य चीजें प्रदान की जा रही है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण काठमांडू की तरफ जाने वाली मार्ग अवरुद्ध हो गई। हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं।

बागमती नदीं खतरे के निशान से ऊपर बह रही
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि परिवहन को फिर से चालू करने के लिए राजमार्गों को साफ किया जा रहा है। काठमांडू की प्रमुख नदी बागमती बारी बारिश के बाद से अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे एशिया में बारिश की मात्रा और समय में बदलाव हो रहा है। बाढ़ के प्रभाव में वृद्धि का एक कारण निर्मित पर्यावरण है, जिसमें अनियोजित निर्माण भी शामिल है। देश के कई इलाकों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों घर और पुल बाढ़ के पानी में बह गए। सड़क बाधित होने के कारण हजारों की संख्या में लोग विभिन्न स्तानों में फंसे हुए हैं।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
राम मंदिर चंदा विवाद: क्या हैं आरोप, कहां तक पहुंची जांच और क्या कहता है ट्रस्ट?
June 19, 2026
देश
NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: अफवाहों से रहें सावधान, 21 जून को ही होगी परीक्षा
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति ने की विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना, शैक्षणिक सामग्री से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
देश
कल्याण से समृद्धि की ओर: VB-G RAM G कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा नई दिशा
May 16, 2026
देश
लिखकर रखा था 4 विकेट लूंगा…’ प्रफुल हिंगे ने कर दिखाया कमाल, वैभव के लिए बिछाया जाल
April 14, 2026
देश
₹20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम ठप
April 14, 2026
देश
समंदर में चीन कितना पावरफुल? होर्मुज को लेकर चीन-अमेरिका आमने-सामने
April 14, 2026
देश
US Vs Iran: रोज डूबेंगे ₹4000 करोड़? होर्मुज पर तनाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा
April 14, 2026
देश
हाईकमान नाराज़, अपने ही हुए बागी… आखिर क्यों सिद्धारमैया को हटाना पड़ा अपना राजनीतिक सचिव?
April 14, 2026
देश
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल, हमले के बाद स्वास्थ्य को लेकर सस्पेंस बरकरार
April 11, 2026