लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर Pak फिर हुआ बेनकाब, हिंदू समेत दूसरे अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न की खुल गई पोल।

पकिस्तान मिनोरिटिस जिनेवा प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बेनकाब हुआ है। कश्मीर के राजनीतिक कार्यकर्ता जावेद बेग ने कहा कि इन समुदायों को धार्मिक चरमपंथी समूहों के हाथों अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। जावेद बेघ ने इन दु‌र्व्यवहारों का ऐतिहासिक संदर्भ भी प्रदान किया।

एएनआई, जिनेवा। Pakistan minorities जम्मू-कश्मीर के एक राजनीतिक कार्यकर्ता जावेद बेग ने जिनेवा प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के हो रहे उत्पीड़न पर चिंता जताई। बेघ ने इन दु‌र्व्यवहारों का ऐतिहासिक संदर्भ भी प्रदान किया।

बेग ने कहा, ”इन समुदायों को धार्मिक चरमपंथी समूहों के हाथों अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है और पाकिस्तानी या तो चुप है या इन उल्लंघनों में शामिल है।”

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों द्वारा सामना किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदू और सिख विशेष रूप से जबरन धर्मांतरण, अपहरण और लक्षित हत्याओं का सामना कर रहे हैं।

युवा लड़कियों की की जाती है जबरन शादी

जावेद ने बताया कि इन समुदायों की युवा लड़कियों की अक्सर जबरन शादी कर दी जाती है और उनका मतांतरण कर दिया जाता है। उनके परिवारों को पलायन करने के लिए भारी दबाव का सामना करना पड़ता है और वे अक्सर भारत में शरण मांगते हैं।

हिंदू आबादी में बड़ी गिरावट

बेग ने हिंदू मंदिरों के अपवित्रीकरण पर भी प्रकाश डाला और कहा कि 1947 के बाद से हजारों को नष्ट कर दिया गया है, लेकिन जिम्मेदार लोगों के लिए कोई जवाबदेही नहीं है। पाकिस्तान में हिंदू आबादी में बड़ी गिरावट पर भी उन्होंने प्रकाश डाला, जो विभाजन के समय 15 प्रतिशत से घटकर आज दो प्रतिशत से भी कम रह गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026