लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मोघट थाने से जाली तोड़ फरार हुए बाइक चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा.. ₹10000 का था इनामी….

 पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय द्वारा जिले मे हो रही मोटर साइकिल की चोरियों मे अंकुश लगाने के लिये मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति के लिए ईनाम की उद्धघोषणा की गई है। इसी तारतम्य मे आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे निवासी भगवानपुरा थाना पिपलोद जिला खण्डवा के विरुद्ध भी बाइक चोरी के मामले मे 10,000 रुपये के ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरविन्द सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे थाना मोघट रोड के उप निरीक्षक रूप सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 31.08.24 को बड़गाँव भिला रोड खंडवा से बाइक चोरी के आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे निवासी भगवानपुरा थाना पिपलोद जिला खण्डवा को मोटर साइकिल क्रमांक होंडा शाइन MP 10 MR 9028 सहित पकड़ा गया। आरोपी बंटी कनाडे से मोटर साइकिल के दस्तावेज मांगे गए तो उसने बताया कि मोटर साइकिल चोरी की है जिसे उसने दिनांक 10.08.24 की रात मे कुम्हारबेड़ा हरीगंज से एक मकान के बाहर से चोरी किया था। मोटर साइकिल क्रमांक होंडा शाइन MP 10 MR 9028 की चोरी 10.08.24 की रात मे मुकेश पटेल निवासी कुम्हारबेड़ा हरीगंज के घर के सामने से चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट मुकेश पटेल द्वारा थाना मोघट रोड मे अपराध क्रमांक 332/24 धारा 303(2) BNS के रूप मे दर्ज कराई गई थी।

आरोपी ने बताया कि मोटर साइकिल चोरी मे उसके साथ सोनू पिता मोहनलाल निवासी जिला हरदा (म.प्र.), आरोपी अभिषेक पिता महेश विश्नोई निवासी जालवा जिला हरदा (म.प्र.) एवं तरूण पिता कैलाश मालवीय निवासी साईलिया खेडा थाना हरसूद जिला खण्डवा भी शामिल है। आरोपी बंटी कनाडे ने बताया कि सभी चारों लोग मिलकर खंडवा शहर एवं जावर मे मोटर साइकिल चोरी किए हैं। आरोपी ने बताया कि 4-5 दिन पूर्व मे ग्राम कनवानी जावर मे अपने साथियों के साथ मिलकर हीरो स्पलेन्डर क्रमांक MP 12 ZE 5870 चोरी किया था एवं खंडवा मे अनाज मंडी मे साथी अनाद मास्कोले के साथ मिलकर होंडा शाइन MP 12 MX 9408 को चुराया था जिसे कोतवाली पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 436/24 धारा 303(2) BNS में मोटरसाइकिल होंडा शाइन MP 12 MX 9408 चोरी के मामले में भी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे उम्र 22 साल निवासी भगवानपुरा थाना पिपलोद जिला खण्डवा को दिनांक 31.08.24 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से होंडा शाइन मोटर साइकिल क्रमांक MP 10 MR 9028 जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मे 01 एवं थाना पिपलोद मे 02 चोरी के अपराध इस प्रकार कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी को दिनांक 01.09.24 को न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से जिला जेल खंडवा भेज दिया गया। आरोपी बंटी कनाड़े एक सप्ताह पूर्व थाना मोघाट रोड से अपने साथियों के साथ खिड़की तोड़कर फरार हो गया था।

सराहनीय भूमिका:- थाना मोघट रोड के उप निरीक्षक रूप सिंह सोलंकी, प्रआर 456 अमर सिंह, प्रआर 529 राजीव यादव एवं प्रआर 226 महेंद्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026