लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कॉलेज में एडमिशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, इस दिन से शुरू होगी UG-PG में भर्ती प्रक्रिया

भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब ​कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कॉलेजों में यूजी और पीजी कक्षाओं के एडमिशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार यूजी कक्षाओं में प्रवेश 1 मई और पीजी कक्षाओं में प्रवेश 2 मई से शुरू होगी।

मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की यूजी और पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी अंतिम तारीख 20 मई तय की गई है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। छात्रों को 10 कॉलेजों की च्वॉइस करने का मौका दिया जाएगा। लिस्ट में नाम आने के बाद 1000 रुपए जमा कर कॉलेज में सीट लॉक करनी होगी। आवेदनों में सुधार शासकीय कॉलेजों में हो सकेगा।

यूजी कक्षाओं में एडमिशन का शेड्यूल

पहला राउंड
1 मई से 20 जून तक रजिस्ट्रेशन।
इसके बाद 2 मई से 21 मई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन।
25 मई को पहली लिस्ट आएगी
3 जून तक छात्रों को संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

दूसरा राउंड
27 मई से 13 जून तक रजिस्ट्रेशन।
इसके बाद 28 मई से 14 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन।
19 जून को लिस्ट आएगी
27 जून तक फीस जमा करना होगी।

तीसरा राउंड (सीएलसी होगा)
20 जून से 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन।
21 जून से 8 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन
12 जुलाई को लिस्ट आएगी।
19 जुलाई तक फीस जमा करना होगी।

यूजी कक्षाओं में एडमिशन का शेड्यूल

पहला राउंड
2 मई से 21 मई तक रजिस्ट्रेशन।
13 मई से 24 मई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन।
29 को लिस्ट आएगी
5 जून तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

दूसरा राउंड (सीएलसी का पहला राउंड होगा)
28 मई से 14 जून तक रजिस्ट्रेशन।
29 मई से 18 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन।
22 जून को लिस्ट जारी होगी
29 तक फीस जमा करना होगी।

तीसरा राउंड (सीएलसी राउंड होगा)
21 जून से 8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन।
22 जून से 9 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन।
13 जुलाई को लिस्ट आएगी
19 जुलाई तक फीस जमा करना होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात*
July 12, 2026
मध्य प्रदेश
*एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026