खंडवा: नेशनल हाईवे पर बस-कार-ट्रक की टक्कर | 6-10 लोग घायल,रुस्तमपुरके पास हुआ हादसा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रुस्तमपुर के पास एक बस, कार और ट्रक के बीच मामूली टक्कर होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।
शुरुआती सूचना के अनुसार इस हादसे में लगभग 6 से 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने या किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
घटना की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे एंबुलेंस, पुलिस टीम, डायल 112 और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल यह पूरी जानकारी प्रारंभिक है। पुलिस और घायलों से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। हमारी टीम इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जैसे ही आधिकारिक अपडेट प्राप्त होगा, सबसे पहले आपको पूरी और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

