लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : हिट एंड रन योजना से 37 पीड़ित परिवारों को मिली ₹45.5 लाख की राहत,पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल

खंडवा, 01 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित हिट एंड रन योजना 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत खंडवा पुलिस प्रशासन ने अब तक 37 पीड़ित परिवारों को कुल 45.5 लाख रुपये की राहत राशि दिलाई है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के संयुक्त नेतृत्व में 27 मई 2026 को कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा विषयक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिट एंड रन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि ऐसे सड़क दुर्घटना मामलों में, जहां दुर्घटना करने वाला वाहन अज्ञात रहता है, पीड़ित परिवारों को अक्सर बीमा या अन्य आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा हिट एंड रन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये तथा मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह परीक्षा द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में कुल 82 प्रकरणों में से 37 पीड़ित परिवारों को अब तक 45.5 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। शेष प्रकरणों में भी सहायता राशि वितरण की प्रक्रिया जारी है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित मासिक बैठकों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर उन्हें विश्लेषणात्मक एवं लक्ष्य आधारित बनाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

खंडवा पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा पूरी सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और किसी भी परिवार को ऐसी दुखद परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : जयस आदिवासी संगठन ने किया खालवा थाने का घेराव. तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया
June 19, 2026
खंडवा
सिकल सेल उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध, 1.32 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग : सीएम डॉ. मोहन यादव
June 19, 2026
खंडवा
सिकल सेल उन्मूलन अभियान आने वाली पीढ़ियों को देगा स्वस्थ भविष्य : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 19, 2026
खंडवा
खंडवा : नेशनल हाईवे पर हुए इस एक्सीडेंट को देखकर घबरा जाएंगे
June 19, 2026
खंडवा
विश्व सिकल सेल दिवस 2026 : ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम जारी
June 19, 2026
खंडवा
खंडवा : नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा एक की मौत एक गंभीर घायल.. मौके पर चीख पुकार…
June 19, 2026
खंडवा
खंडवा गैस एजेंसी ड्रॉ पर बवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
June 19, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर प्रवास पर ———– ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक
June 18, 2026
खंडवा
खंडवा : सूलगांव की तरह मुआवजे को लेकर किसान संगठन ने कलेक्टर से कर डाली बड़ी मांग
June 18, 2026
खंडवा
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, किल्लोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
June 18, 2026