लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश*

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की कम से कम चार बार प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जाँच आवश्यक रूप से की जाए। उन्होंने एनीमिक गर्भवती महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतने के लिए डॉक्टर्स व एएनएम को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि जिले की मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी हर सप्ताह अपने अपने क्षेत्र के पोषण पुनर्वास केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण अवश्य करें और वहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता जरूर देखें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बड़ोले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल तथा डॉ. आर.डी. बकोरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले खालवा के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री कन्हैया प्रधान का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत को निर्देश दिए कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम के पद रिक्त हैं, उन्हें तत्काल भरा जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासकीय प्रसव केन्द्रों पर डिलीवरी के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाना चाहिए कि कोई भी प्रसव घर पर न हो, बल्कि शत-प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य संस्थाओं में ही हो। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बना दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी पोषण पुनर्वास केन्द्रों के परिसर में पोषण वाटिका अवश्य लगाई जाए, ताकि बच्चों के पोषण आहार में हरी व ताजी सब्जियां भी शामिल हो सकें। उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र के पोषण पुनर्वास केन्द्रों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी बीएमओ से ई-संजीवनी सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा, ताकि ग्रामीणजन अपने उपचार के लिए टेली-कंसल्टेशन सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के सहयोग से वर्षा ऋतु में मलेरिया से बचाव हेतु मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव कराएं।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026