लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा :ओंकारेश्वर पहुंचेगी राष्ट्रपति, CM मोहन यादव और राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

खंडवा /एमपी

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 18 और 19 जून को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून की शाम तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। यहां वे बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करेंगी। राष्ट्रपति मंदिर में आयोजित होने वाली शयन आरती में भी शामिल होंगी। कार्यक्रम के अनुसार उनका रात्रि विश्राम भी ओंकारेश्वर में प्रस्तावित है।

दौरे के दूसरे दिन 19 जून को राष्ट्रपति सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं उपचार से जुड़े स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करेंगी। इसके साथ ही वे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ओंकारेश्वर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। मंदिर क्षेत्र, हेलीपैड, विश्राम स्थल और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे भी प्रस्तावित हैं।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन को धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ओंकारेश्वर सहित पूरे खंडवा जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026