लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस में 217 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पदोन्नति का लाभ, एसपी ने जारी किए आदेश

खंडवा | 12 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति नियम-2025 के तहत खंडवा पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 217 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा 12 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गए।

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति प्राप्त सभी आरक्षकों को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल-06 में पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत की गई है तथा यह माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी कर्मचारी पर ऐसा कोई स्पष्ट एवं प्रभावशील प्रकरण लंबित पाया जाता है, जिससे पदोन्नति नियम-2025 के तहत उसकी पदोन्नति प्रभावित होती हो, तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यदि बिना सूचना दिए पदभार ग्रहण कराया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण के लिए अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक खंडवा की ओर से जारी किया गया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026