लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

थाना मूंदी पुलिस द्वारा बैंक से रैकी कर नगद रूपये चोरी करने वाले दो नाबालिगो को हिरासत में लेकर 2 लाख 5 हजार रू. जप्त किये गये

थाना मूंदी पुलिस द्वारा बैंक से रैकी कर नगद रूपये चोरी करने वाले दो नाबालिगो को हिरासत में लेकर 2 लाख 5 हजार रू. जप्त किये गये

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपी की शीघ्र गिर. हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) खण्डवा राजेश रघुवंशी, एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मूंदी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 267/25 धारा 303(2) B.N.S. मे दो अपचारी नाबालिगो के कब्जे से कुल 2 लाख 5 हजार रू. जप्त किये गये ।

घटना का विवरण :- दिनांक 05.06.2025 को फरियादी नटवर पिता अमरसिंह गुर्जर निवासी ग्राम शिवरिया थाना मूंदी द्वारा थाना मूंदी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आज दिनांक को बैंक ऑफ इंडिया मूंदी से 2 लाख 10 हजार रू. निकाल कर मोटर सायकल की डिक्की में रखकर सनावद रोड पर स्थित बंधन बैंक में किस्त जमा करने जा रहा था। केनूद चौराहे के पास दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसकी मोटर सायकल में रखे 2 लाख 10 हजार रू. चोरी कर लिये। ‍ ‍फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 267/25 धारा 303(2) B.N.S. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण का त्वरित रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये रूपये जप्त करने हेतु निर्देश दिये गये थे निर्देश अनुसार थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। प्रकरण में मूंदी से लेकर बडवाह तक के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये अत: फुटेज के आधार पर थाना बोडा जिला राजगढ की पुलिस कि मदद से चोरी करने वाले अपचारी नाबालिगो को हिरासत में लिया गया तथा चोरी गये 2 लाख 10 हजार रू. में से 2 लाख 5 हजार रू. जप्त किये गये।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया,थाना, उनि उमेश कुमार लाखरे, सउनि सूरज पाटिल, प्रआर.402 जितेन्द्र अर्से, आरक्षक 272 आलेस, आर. 502 नरेन्द्र यादव, आर. 771 राहुल, आर. 51 रामलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026