लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

15 अगस्त को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, खंडवा में सुबह 9 बजे से होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

खंडवा, 10 अगस्त 2026। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर मुख्य समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा और परेड की सलामी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश सुबह 9:25 बजे से 9:55 बजे तक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से जिला स्तर पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा लगभग 5 मिनट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश पढ़ा जाएगा।

पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में भी होगा ध्वजारोहण

जनपद पंचायत मुख्यालयों पर जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक राष्ट्रगान होगा। जिन नगर पालिका या नगर परिषदों का मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, वहां नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान होगा।

ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को किया जाएगा आमंत्रित

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले से संबंधित सभी सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और अन्य गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में सुबह होगा ध्वजारोहण

सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष की तरह सुबह 8 बजे या उससे पहले ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुबह प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी।

14 और 15 अगस्त की रात रोशनी से जगमगाएंगी प्रमुख इमारतें

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश में स्थित सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 और 15 अगस्त की रात विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
साइबर ठगी पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा कदम, अब 25 हजार से अधिक की धोखाधड़ी पर भी e-Zero FIR
August 11, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब खंडवा को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिला सम्मान
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: बरसते पानी में कावड़ियों के बीच पहुंचे मुकेश तनवे, भकराड़ा में किया भव्य स्वागत
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ग्राम आबूद मे 8 वर्षों बाद आबना नदी का विकराल रूप
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: सिंगोट में किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
August 11, 2026
खंडवा
उपसरपंच पर गांजा पीने, विकास कार्यों में बाधा और पैसे मांगने का आरोप, जनसुनवाई में SP से शिकायत
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा में बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, भगवंत सागर डैम के 4 गेट खोले; 11,687 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: तीन पुलिया पर तेज बहाव में बाइक लेकर पहुंचा युवक, बहने लगा तो पुलिसकर्मी ने बचाई जान
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: अतिक्रमण से वार्ड में जलभराव, घरों में घुसा बारिश का पानी; जनसुनवाई में SP साहब से अतिक्रमण हटाने की गुहार
August 11, 2026
खंडवा
खंडवा: कलेक्टर साहब! मुझसे नई मशीन के पैसे लिए, दे दी सेकंड हैंड मशीन
August 11, 2026