पिछले 24 घंटों में पुनासा तहसील में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
पिछले चौबीस घंटों में जिले में 2.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में पुनासा तहसील में 14 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि अन्य किसी भी तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 24 जून तक 11.6 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 31.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 15 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 46 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 32 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 55 मिमी तथा खालवा तहसील में 10 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून 2026 से आज दिनांक तक जिले में कुल 158 मि.मी. वर्षा हो चुकी है।
Read Next

खंडवा 





