लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बंद मकान में संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

जबलपुर। जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनार सिटी राधा की गली में एक बंद मकान में युवती की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती का भाई अपनी बहन को ढूंढने और तीन दिन से बहन का फोन नहीं उठने के बाद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि घर में बाहर से ताला लगा है लेकिन घर का एग्जास्ट फैन चालू है और अंदर से बदबू आ रही है। भाई की बात पर विजय नगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर देखा तो कमरे में युवती की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी और लाश काफी दिन पुरानी हो जाने की वजह से उससे बदबू आने लगी थी।

मृतिका कीर्ति के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने साल 2013 में शैलेंद्र वंशकार से लव मैरिज की थी। पेशे से शैलेंद्र वंशकार ठेकेदारी का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू करते हुए युवती के पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026