लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पुलिस कंट्रोल रूम मे सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया

खंडवा -जिला खंडवा मे दिनांक 01.07.24 को पुलिस विभाग से 06 पुलिस अधिकारी सेवानिवृत हुए है जिनका नाम कावा. निरीक्षक (एमटी) यादवराव भोयटे पुलिस लाईन, कावा. उनि अ संतोष जत्थाप, कावा. सउनि विजय राठौर, कावा. सउनि रामबाबूसिंह भदौरिया, कावा. सउनि भगवत प्रसाद पाण्डेय, प्रआर. 186 भगवान महाजन है। इस अवसर पर दिनांक 01.07.24 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 06 को पुलिस अधिकारियों के सेवानिवृत पर सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द दांगी, कंट्रोल रूम प्रभारी निरी. श्री सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. श्री दिलीप सिंह देवड़ा, थाना प्रभारी मोघट रोड निरी. श्री संजय पाठक, थाना प्रभारी पदम नगर निरी. अशोक चौहान, थाना प्रभारी यातायात निरी. सौरभ कुशवाह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत हो चुके पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

सेवानिवृत हुए कावा. निरीक्षक (एमटी) यादवराव भोयटे की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 10.04.1996 को हुई थी, कावा. उनि अ संतोष जत्थाप की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 09.10.1985 को हुई थी, कावा. सउनि विजय राठौर की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 14.11.1981 को हुई थी, कावा. सउनि रामबाबूसिंह भदौरिया की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 16.12.1983 को हुई थी, कावा. सउनि भगवत प्रसाद पाण्डेय की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 20.09.1982 को हुई थी, प्रआर 186 भगवान महाजन की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 14.02.1989 को हुई थी। सभी कर्मचारी अधिकारी दिनांक 30.06.24 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक खंडवा के द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा उक्त अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु होने की कामना की गयी। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगणों के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियो द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी खंडवा पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को व्यक्त किया तथा पुलिस विभाग मे सेवा करके स्वयं तथा परिवारजनों को गौरवान्वित होना व्यक्त किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
May 25, 2026
खंडवा
ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में प्रेम प्रसंग बना तीन जिंदगियों की मौत की वजह, युवक ने सुसाइड नोट में लिखा नाम तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम
May 25, 2026