लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

चुनाव के समय फ्री देने की योजनाओं को रिश्वत बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किन से मांग लिया जवाब, पढ़ें..

चुनावों में मुफ्त के वादों को रिश्वत घोषित करने मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से मुफ्त देने के वादे को रिश्वत घोषित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि चुनाव आयोग ऐसे वादों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि चुनाव कुछ समय पूर्व राजनीतिक दल मुफ्त में कई सुविधाओं को देने का वादा करते हैं। ऐसे वादों को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की भी मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया और लंबित मामलों के साथ याचिका को भी टैग किया।

कर्नाटक निवासी शशांक जे श्रीधर की तरफ से दायर जनहित याचिका में राजनीतिक दलों को चुनाव पूर्व अवधि के दौरान मुफ्त के वादे करने से रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की भी मांग की गई है। वकील विश्वादित्य शर्मा और बालाजी श्रीनिवासन के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि मुफ्त का अनियमित वादा सरकारी खजाने पर बेहिसाब वित्तीय बोझ डालता है।

याचिका में यह घोषणा करने की मांग की गई है कि विधानसभा या आम चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए गए मुफ्त उपहारों का वादा, विशेष रूप से नकदी के रूप में चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो उसे सरकारी खजाने से वित्त पोषित किया जाएगा।

याचिका में कहा गया है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत रिश्वत की पेशकश के जरिए वोट देने के लिए प्रेरित करने का भ्रष्ट आचरण बनता है। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक दल अक्सर इस तरह की मुफ्त सुविधाओं की घोषणा करते हैं, बिना यह बताए कि इन वादों को कैसे वित्त पोषित किया जाएगा।

इनपुट ACACU

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
August 16, 2026
देश
झारखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, 20 अगस्त को CM आवास घेरने की चेतावनी
August 16, 2026
देश
भारत-जर्मनी के बीच करीब 70 हजार करोड़ की पनडुब्बी डील की तैयारी, जल्द हो सकती है अहम बैठक
August 16, 2026
देश
बंगाल में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, कार से लौटते समय वारदात
August 16, 2026
देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, दो अधिकारी घायल
August 16, 2026
देश
ACACU खंडवा: स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी—युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
August 15, 2026
देश
ACACU खंडवा: भारत का विज़न 2047 और हमारे युवा—ज्ञान, कौशल और नवाचार से राष्ट्र निर्माण की ओर
August 14, 2026
देश
युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा बनी बड़ी जिम्मेदारी, डिजिटल दुनिया में सतर्कता जरूरी
August 11, 2026
देश
UPI को लेकर सरकार का बड़ा बयान, आम यूजर्स के लिए भुगतान सेवा रहेगी मुफ्त
August 9, 2026
देश
पीएम मोदी से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा
August 9, 2026