खंडवा शहर महिला कांग्रेस खंडवा की मासिक बैठक संपन्न

संगठन विस्तार करने को लेकर की गई विस्तृत चर्चा
खंडवा/
खंडवा शहर महिला कांग्रेस खंडवा की मासिक बैठक
गांधी भवन में रखी गई। शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने बताया कि प्रत्येक माह महिला कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन किया जाता है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के मार्गदर्शन में खंडवा शहर में महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान प्रारंभ करने पर चर्चा की गई। शीघ्र ही प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह में ब्लॉक स्तर पर भी मीटिंग आयोजित कर महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूती दी जाए। महिला कांग्रेस संगठन शीघ्र ही बूथ स्तर तक की कमेटी बनाएगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, उपाध्यक्ष मुमताज बी ,सरोज बघेल,
ब्लॉक अध्यक्ष कामिनी मंडलोई, मीना वर्मा ,अर्चना बलराम वर्मा ,देव बाला शर्मा, लीगल एडवाइजर सुधा खान ,संगठन मंत्री सुधा पालीवाल, उपाध्यक्ष सुनीता रायकवार, वार्ड अध्यक्ष यग्यवती वर्मा ,सेक्टर अध्यक्ष किरण शर्मा ,सचिव मीरा सोनी, मीनू मंडलोई , सहित महिला कांग्रेस की सदस्या उपस्थित थी।
Read Next

खंडवा : कल शहर में कई जगह बिजली सप्लाई रहेगी बंद

ओंकारेश्वर में फिर दर्दनाक हादसा! गुजरात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की नर्मदा में डूबकर मौत

खंडवा में नकली नोट गैंग पर बड़ा फैसला! 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा

खंडवा : पदम नगर क्षेत्र निकला सांप,सांप पकड़ने वाले का दिया है नंबर, सेव कर ले

खंडवा : खार के पास बाइक व बैलगाडी के बीच दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल
खंडवा आधी आबादी, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — खंडवा में महिला शक्ति का विराट प्रदर्शन

खंडवा में इस शुक्रवार जानी-मानी प्लास्टिक सर्जन रहेंगी मौजूद..

खंडवा: तीन पुलिया पर अपनी दुकान टूटता देख फूट फूट कर रोया दुकानदार..

ॐकार पर्वत पर संकट? संतों ने लगाए गंभीर आरोप, धरोहर बचाने की उठी मांग

खंडवा : आनंद नगर में युवक के साथ मारपीट!घायल जिला अस्पताल में भर्ती