लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

अस्पताल के अंदर कैसे आया शव इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमे सबसे पहले यह कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहां फेका गया है अथवा बाहर से लाकर। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी स्त्री ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। बहरहाल, पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले अस्पताल परिसर के आसपास सामने आ चुके हैं। उन मामलो की जांच भी कागजों में दफ़न है। एक बार फिर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

रतलाम में एक निजी स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 16 साल के आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। वहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार से सवाल किया है।

रतलाम में एक पांच साल की बच्ची के साथ स्कूल में यौन शौषण का मामला सामने आया है। बच्ची की साथ हुई इस हैवानियत को शहर के निजी स्कूल में अंजाम दिया गया है। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी भी इसी स्कूल में 10वीं क्लास का छात्र है और स्कूल के ही एक कर्मचारी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए बेटियों की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ने की बात अपने एक्स एकाउंट पर कही है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल के कर्मचारी का बेटा जो कि उसी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। आरोपी स्कूल की तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में बच्ची को ले गया और बच्ची के साथ यौन शौषण किया, जिसके बाद बच्ची को तीन दिन तेज बुखार रहा और उसे शौच करने में भी तकलीफ हो रही थी। 27 सितंबर की रात बच्ची जब टॉयलेट के लिए उठी तो उसने अपनी मौसी को बताया कि उसे जलन हो रही है। बच्ची की मौसी ने बच्ची की मां को बताया कि बच्ची को जलन हो रही है। इस पर जब बच्ची की मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में एक लड़का गंदी हरकत करता है। सुबह होने पर पिता और भाई को यह बात बताई, इसके बाद हम बच्ची को स्कूल लेकर गये।

बच्ची उन्हें तीसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गई, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट से की। इसके बाद परिजन शनिवार को ही औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है और लघु शंका करने में तकलीफ हो रही है। 27 सितंबर की रात में ये स्थिति होने पर उसे चेक किया। पूछने पर उसने बताया कि बड़े बच्चे ने उसके साथ बुरा काम किया है। शनिवार की सुबह महिला ने परिवार को जानकारी दी और उनके साथ स्कूल गई। यहां पर बच्ची उन्हें चौकीदार के कमरे में ले गई, जहां उसने घटना होना बताया गया।

वहीं, खड़े बाल अपचारी की ओर इशारा कर बताया कि उसी ने मेरे कपड़े उतारकर मेरे साथ गलत हरकत की है। मां ने रिपोर्ट में बताया है कि 24 सितंबर को स्कूल के समय में बाल अपचारी ने बालिका के साथ यौन शोषण किया है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-65 (2) 75, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 7 और 8 में प्रकरण दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पांच साल की बालिका के साथ स्कूल में घटनाक्रम हुआ है। बालिका की मां की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। स्कूल के ही कर्मचारी का बालक है, जिसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने X पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर बोला हमला
बच्ची के साथ स्कूल में हुई गलत हरकत के बाद राजनीति गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने X एकाउंट पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि रतलाम में पांच साल की बेटी के साथ हुई दर्दनाक घटना की खबर से मन बेहद विचलित है। प्रदेश में आए दिन हमारी बेटियों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं मुझे गहरे दुःख और पीड़ा से भर देती हैं। मैं निशब्द हूं…अब बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार से उम्मीद करना बेकार है, क्योंकि भाजपा सरकार की प्राथमिकता कभी भी हमारी बेटियों की सुरक्षा नहीं रही। बेटियों को इंसाफ़ सिर्फ़ सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगने से नहीं मिलेगा। अब कांग्रेस पार्टी बेटियों की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क पर लड़ेगी।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026