लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य जांच निदान व उपचार शिविर

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य जांच निदान व उपचार शिविर
खण्डवा 5 नवम्बर, 2024 – रामनगर वार्ड के धनवंतरी नगर में स्थित श्री दादाजी वृद्धाश्रम में  वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन 5 नवम्बर को सिविल सर्जन डॉ. संजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें 15 वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। एन.सी.डी. नोडल ऑफिसर डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी वृद्धजनों को बताया कि सभी को अपने स्वास्थ्य की अच्छे से देखभाल करना चाहिए क्योंकि इस उम्र में मधुमेह, बीपी, दमा, हड्डी रोग एवं उससे जुड़ी अर्थराइटिस व अन्य बीमारियां जिसमें नेत्र रोग, मानसिक बीमारी, भूलने की बीमारी आदि कई समस्याएं होती हैं। इसीलिए समय पर बीमारी की पहचान होने से बीमारी पर जल्दी काबू पाया जा सकता है। क्योंकि इस अवस्था में शरीर की प्रतिरोधात्म क्षमता कम होने की वजह से बीमारी ठीक होने में समय लगता है, यह जानकारी दी गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूबी मुकासे ने 15 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड एवं वर्षा वाडिया द्वारा सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा से जिला न्यायाधीश श्री यशवंत मालवीय ने सभी वृद्धजनों को गर्म कपड़ों का वितरण किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026