लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर 31 अक्टूबर को भोपाल में एयर शो की तैयारी, सेना का बैंड भी देगा प्रस्तुति

मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में सेना का बैंड प्रस्तुति देगा। इसके साथ ही भोपाल में एयर शो की तैयारी भी चल रही है। इसके बाद एक नवंबर को नृत्य नाटिका होगी। दो नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • HighLights

    1. भारतीय सेना का बैंड लाल परेड मैदान में देगा प्रस्तुति।
    2. प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थलों पर 69 दीप भी जलाए जाएंगे।
    3. 2 नवंबर को सभी गोशालाओं में होंगे गो-पूजन कार्यक्रम।

मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को लाल परेड मैदान पर भारतीय सेना के बैंड का प्रदर्शन होगा। एयर शो की भी तैयारी है। एक नवंबर को अमृत मध्य प्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति होगी तो दो नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह की तैयारी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेवा कार्य किए जाएं और इसका नेतृत्व कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस और दीपावली पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशियां बिखरने के लिए समर्थ वर्ग को आगे आना चाहिए

निर्माण श्रमिकों, अस्पतालों में दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार फल, मिष्ठान और उनके बच्चों के लिए पटाखों का प्रबंध करें। शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें।

108 कलाकार हिस्सा लेंगे

इस दौरान बताया गया कि भोपाल के लाल परेड पर 31 अक्टूबर को भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर अमृत मध्य प्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत होगी, जिसमें 108 कलाकार हिस्सा लेंगे।

लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित महेश्वर घाट की थीम पर कार्यक्रम का आकल्पन किया जा रहा है। संगीतकार अंकित तिवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक संध्या के साथ ही एक नवंबर को जन अभियान परिषद द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। ऐतिहासिक स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं बाजारों में सुंदरीकरण करने के साथ महत्वपूर्ण स्थलों पर 69 दीप जलाए जाएंगे।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण*
July 26, 2026
मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले: कांग्रेस के 55 साल पर भारी पड़े हमारे ढाई साल!
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
ACACU ब्रेकिंग : मध्यप्रदेश में चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला, इंदौर-भोपाल सहित चार बड़े शहरों में भी बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
बिग ब्रेकिंग*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन जो कहते हैं, वो करते हैं, अब एक ही दिन में मिली एमपी पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मंजूरी*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 को पन्ना में, देंगे 204 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात*
July 24, 2026
मध्य प्रदेश
“दस्तक अभियान” के तहत घर घर दस्तक देकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है*
July 22, 2026