लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

दो सरकारी विभागों में लड़ाई, 3 करोड़ का बिजली बिल नहीं चुकाने पर काटी लाइट तो अधिकारी के ऑफिस के बाहर ही लगा दिया कचरे का ढेर

बातचीत से विवाद हल ना निकलने पर नगर पालिका द्वारा कचरे की गाड़ियां बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के दफ्तर के सामने खाली करवा दी गईं।

भिण्डः मध्य प्रदेश के दो सरकारी विभागों में आपसी लड़ाई का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें तीन करोड़ का बिजली बिल न चुकाए जाने पर विद्युत विभाग ने नगर पालिका की बिजली सप्लाई काट दी। इससे गुस्साए नगरपालिका ने बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी के ऑफिस के सामने ही कचरा फेंकवा दिया।

तीन करोड़ रुपये बकाया था बिजली बिल

बिजली विभाग द्वारा बिल ना चुकाए जाने पर आम उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन क्या होगा जब एक सरकारी विभाग द्वारा दूसरे सरकारी विभाग की बिजली सप्लाई काट दी जाए? इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला भिंड जिले में। यहां पर नगर पालिका का तीन करोड़ रुपए बकाया होने पर बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को उसका कनेक्शन काट दिया गया। इससे नगरपालिका का पूरा कामकाज ही ठप हो गया।

बात नहीं मानी तो बिजली विभाग दे दफ्तर पर फेंका कचरा

ऐसे में नगरपालिका के अधिकारी और पार्षद  बिजली विभाग में बात करने के लिए पहुंचे। लेकिन बिजली विभाग के एसई द्वारा बिल भरने की हिदायत देते हुए कहा गया कि बिल भरने के बाद ही नगरपालिका की विद्युत सप्लाई बहाल होगी। इसके बाद विद्युत विभाग से नाराज नगरपालिका पार्षदों एवं कर्मचारियों ने कचरा वाहनों में भरा कचरा एसई दफ्तर के सामने ही गिरवा दिया। जिससे बिजली विभाग कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा लेकिन दो सरकारी विभागों के लड़ाई में उसने हस्तक्षेप नहीं किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026