लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

करवा चौथ की थाली में क्या-क्या होना चाहिए? नोट कर लें पूरी पूजा सामग्री

अगर आप ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है, तो पहले से ही पूरी पूजा सामग्री एकत्र कर लें, जिससे बाद में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुवांरी कन्याएं भी इस व्रत को विधिवत तरीके से रखती हैं। नवविवाहितों के लिए ये व्रत काफी खास होता है। इस साल आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही है, तो पूरी पूजा सामग्री जान लें, जिससे कि बाद में पूजा करते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। आइए जानते हैं करवा चौथ की थाली में क्या-क्या होना चाहिए। जानें करवा चौथ की संपूर्ण सामग्री

 

करवा चौथ व्रत 2024 मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Muhurat)

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। इसके साथ ही व्रत सुबह 06:25 से रात 07:54 तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 पर चांद निकलने का समय (Karwa Chauth Moonrise Time 2024)

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का है। शहर के हिसाब से थोड़ा आगे पीछे हो सकता है।

करवा चौथ 2024 सामग्री (Karwa Chauth 2024 Samagri List)

  • मिट्टी, पीतल या तांबे का करवा
  • करवा चौथ की सामग्री रखने के लिए थाली
  • करवा ढकने के लिए ढक्कन या कटोरी
  • करवा चौथ की थाली
  • करवा व्रत कथा की पुस्तक
  • 5 या 7 सींक
  • फूल
  • कच्चा दूध
  • माला
  • छलनी
  • पान
  • कलश
  • चंदन
  • हल्दी
  • चावल
  • मिठाई
  • कच्चा दूध
  • दही
  • देसी घी
  • शहद
  • पिसी हुई चीनी
  • रोली
  • कुमकुम
  • मौली
  • अक्षत
  • आठ पूरियों की अठावरी
  • बिछिया या पायल
  • आटा की लोई
  • थोड़े चावल
  • घी का दीपक
  • अगरबत्ती या धूपबत्ती

सोलह श्रृंगार की सामग्रियां (Solah Shringar Samagri)

अलता यानी महावर, सिंदूर, मेहंदी, बिंदिया, काजल, कंघा, बिछिया, मंगलसूत्र, चूड़ी, गजरा, मांग टीका, कमर बंद, कानों के झुमके आदि रख सकते हैं।

करवा चौथ की थाली (Karva Chauth Ki Thali Samagri)

करवा चौथ की थाली में महिलाएं सामग्री रखकर पति को देखने के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देती है। इसलिए थाली में करवा के अलावा छलनी, मिट्टी या आटे से बना दीपक, सिंदूर, पानी का लोटा, छलनी, मिट्टी के 5 डेलिया, कांस की तीलियां और मिठाई।

डिसक्लेमर- (ACACU) इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

देश
नेतन्याहू की सख्ती के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने हटाए विवादित पोस्ट
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में तीन नेताओं को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, जानिए कौन है तीसरा नाम
April 10, 2026
देश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला नया कार्यकाल, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
April 10, 2026
देश
पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी की चेतावनी
April 10, 2026
देश
इजरायल की सख्त चेतावनी के बाद बदले सुर, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न
April 10, 2026
देश
होर्मुज विवाद के बीच नई बहस: ‘भारत भी अंडमान में टोल लगाए’—दिग्गज निवेशक की सलाह
April 9, 2026
देश
पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश की चाल के जवाब में मैदान में उतरेंगे योगी और जयंत
April 9, 2026
देश
होर्मुज में एक्टिव हुआ पश्चिमी देशों का प्लान-बी, फ्रांस की अगुवाई में 15 देश संभालेंगे समुद्री ट्रैफिक
April 9, 2026
देश
कोहली का नाम सुनते ही भड़के Babar Azam, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को लगाई फटकार
April 9, 2026
देश
750 रुपये मैच फीस पर मचा बवाल: BCB चीफ Tamim Iqbal ने तुरंत बढ़ाई खिलाड़ियों की सैलरी
April 9, 2026